महासमुंद

महासमुंद/बसना: सुमित संपत अग्रवाल ने खरीदा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 का चुनाव नामांकन पत्र

देशराज दास महासमुंद (छत्तीसगढ़ भूमि ) सोमवार को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से सुमित संपत अग्रवाल ने अपना नामांकन पत्र खरीदा। आपको बता दें कि सुमित अग्रवाल बसना विधायक डॉक्टर संपत अग्रवाल के पुत्र हैं और वर्तमान में बसना नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सुमित अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। पार्टी के लिए उन्होंने न केवल बसना नगर बल्कि पूरे क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली पहचान बनाई है। उनकी साफ छवि और जनता के बीच जुड़ाव को देखते हुए माना जा रहा है कि यह चुनाव उनके लिए एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है।

सुमित अग्रवाल ने नामांकन पत्र खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने पिता डॉक्टर संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण और विकास को गति देना है।

सुमित अग्रवाल का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सुमित अग्रवाल न केवल एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि वह विधायक परिवार के बड़े पुत्र भी हैं।

राजनीतिक अनुभव और सक्रियता
1. 2013 में बसना नगर पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया और पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया।
2. 2018 में, बसना विधानसभा चुनाव में वे सक्रिय रूप से चुनावी प्रचार और संगठन कार्यों में जुटे रहे।
3. 2019 के महासमुंद लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के प्रचार और चुनावी रणनीति को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
4. 2019 नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाया।

सुमित अग्रवाल का सेवा भाव को देखते हुए जनता में उनकी उम्मीदवारी को लेकर सकारात्मक चर्चा है। अब देखना यह होगा कि जनता का विश्वास उन्हें किस हद तक समर्थन दिला पाता है और वे अपने वादों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!