महासमुंद

महासमुंद/सांकरा:प्लास्टिक झिल्ली में करीब 20 लीटर महुआ शराब के साथ तीन लोगो को सांकरा पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद/सांकरा। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश पात्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांकरा पी.डी. कुजूर के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार पेट्रोलिंग तथा जुआ -सट्टा ,अवैध शराब बाहरी व्यक्तियो पर नजर रखी जा रही है.

मुखबीर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति बिजेमाल चौक के पास अवैध रूप से शराब रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया आरोपी 1.मिथुन सेठ पिता जालन्धर सेठ उम्र27 साल साकिन बडेटेमरी 2.पदुम रात्रे पिता नटवर लाल रात्रे 50 साल सा, विजयंमाल 3.बेनु सिदार पिता श्रीधर सिदार 30 साल साकिन बरपानी थाना सलहिया के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में करीब 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 4000 रुपये को जप्त किया आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री पी.डी. कुजूर प्र.आर.100 आर.जितेंद्र बाघ, नरेन्द्र बीसी,वीरेंद्र पटेल, मधु मंगल साहू, का योगदान रहा.

Back to top button