बसना

बसना: 29 नग गाय, बैल एवं बछड़ों की तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

बसना थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 ग्राम पौसरा के पास 29 नग गाय, बैल एवं बछड़ों गुमटी 77000 रुपये को दो व्यक्ति मारते पिटते क्रुरता पूर्वक हाकते हुए पैदल ले जा रहे थे। बसना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी मवेशियों को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर मवेशीयों को सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर को विधिवत सुपुर्द कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

बसना पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं। बसना थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि स्थानीय बजरंग दल के निरज दास, आकाश बंजारा, अनिल साव और निरंजन दास ने बसना को सूचना दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 सड़क ग्राम पौंसरा की ओर दो व्यक्ति अवैध रूप से बहुत सारे गाय, बछडा को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कतल खाना ले जा रहै है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा जहां दो व्यक्ति 3:30 बिजे राष्ट्रीय राजमार्ग-53 सड़क ग्राम पौसरा चौक के पास गाय, बछडा को हांकते हुए मारते पीटते ले जा रहे थे

जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया एक व्यक्ति पकड़ा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम आनंद चौहान पिता गोवर्धन चौहान उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम भालूकोना का रहने वाला बताया जिसमें से फरार दूसरे व्यक्ति का नाम पुछने पर उनका नाम सुरूकुनू चौहान पिता उदयराम चौहान निवासी भालूकोना का रहने वाला बताय। पुलिस द्वारा उक्त मवेशियों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने के कारण 19 नग छोटा बडा गाय व 10 नग छोटा बडा बछडा कुल 29 नग किमती लगभग 77,000 रुपये को जप्त कर दोनों आरोपीयों के खिलाफ छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 अपराध धारा 4, 6, 10 6 मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है जबकि फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। मवेशीयों को सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर विधिवत सुपुर्द किया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित बसना पुलिस टीम का योगदान रहा।

Back to top button