बसना

बसना: संकुल केंद्र गढ़फुलझर में शिक्षक पालक मेगा बैठक संपन्न

बसना: संकुल केंद्र गढ़फुलझर विकासखंड बसना में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य शासन के मंशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया,सहायक विकास खंड अधिकारी बद्री विशाल जोल्हेे, विनोद कुमार शुक्ला, कंवर सर,बीआरसीसी पूर्णानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर के प्राचार्य श्यामलाल साहू की अध्यक्षता में जिला नोडल अधिकारी श्रीमती गीतादेवी पटेल महिला एवम बाल विकास विभाग की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

संकुल समन्वयक अरुण प्रधान द्वारा आज के बैठक के 12मुद्दे ..परीक्षा पर चर्चा,प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी,जाति,निवास,आय प्रमाण बनाने पर जोर,न्योता भोज,डिजिटल प्लेटफार्म डाउनलोड अन्य एजेंडा को पड़कर सुनाया गया। श्यामलाल साहू,मोहम्मद अलीम, दिनेश चंद्र डडसेना,श्रीमती गीतादेवी पटेल जिला नोडल अधिकारी, हृदयानद पंडा, शरण दास,श्रीमती बीना कुर्रे सभी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना अपना विचार बहुत ही प्रभावी तरीके से रखे।

उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर के विद्यार्थी पुकार प्रधान और कुमारी आंचल भोई ने अपने पाठ्य दिनचर्या को सबके समक्ष्य रखा। पालक की ओर से भी कुछ मुद्दे उठाए गए चर्चा परिचर्चा हुआ। स्मार्ट टीचर सुरेंद्र बांक टीम का विशेष योगदान रहा। लोकेंद्र प्रधान,मालीकराम नाग,सत्यनारायण जगत,महेंद्र सुरत कुमार,श्रीमती सत्यभामा कुमार,श्रीमती यज्ञेसीनी कुमार,जितेंद्र भोई, पुनितराम डडसेना और मातृ शक्ति और पालक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण कुमार प्रधान के द्वारा किया गया और सुरत कुमार व पुनितराम डडसेना के द्वारा आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Back to top button