बसना

बसना: चिमरकेल ग्राम में झेरिया यादव समाज का केंद्रीय बैठक संपन्न

बसना: चिमरकेल ग्राम में झेरिया यादव समाज का केंद्रीय बैठक रखा गया। यादवों के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात बैठक चालू किया गया। जिसमें फुलझर राज्य अध्यक्ष जगत राम यादव जी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में सभी सामाजिक जनों को 26.02.23दिन रविवार को सरायपाली तहसील के अंतर्गत ग्राम केना में होने वाले फुलझर राज्य महसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।

फुलझर राज्य सचिव संतलाल यादव जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सभी सामाजिक लोग समाज को आगे बढ़ाने हेतु संकल्प लेकर काम करें तो निश्चित ही समाज को इसका फायदा मिलेगा। परसकोल परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव जी ने कहा कि जैसा कि मैंने पूर्व में कहा था कि समाज में इस बार युवा लोगों को काम करने का मौका मिलेगा।

इस बार युवाओं को पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं, और इसका फायदा भी समाज को मिल रहा है। तत्पश्चात चिमरकेल परिक्षेत्र का गठन फुलझर राज्य अध्यक्ष जगत राम यादव जी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें चिमरकेल परिक्षेत्र अध्यक्ष रतनलाल यादव, उपाध्यक्ष श्याम यादव, सचिव बृज लाल यादव, सहसचिव नेतराम यादव, कोषाध्यक्ष कुबलसाय यादव, पत्रवाहक बंसत राम यादव,को निर्विरोध बनाया गया। बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं परिक्षेत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!