बसना: रसोड़ा में महत्वपूर्ण कार्यशाला समीक्षा बैठक रखा गया

बसना। संकुल रसोड़ा अन्तर्गत प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल, से सभी टीचर्सगणो का संकुल रसोड़ा में .जे आर. डहरिया विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना द्वारा अति महत्वपूर्ण कार्यशाला सह समीक्षा बैठक रखा गया ।जिसमे स्कूलों में संचालित सभी योजनाओं ,शिक्षण सुधार हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम ,मध्यान्ह भोजन योजना ,जाति प्रमाणपत्र के सम्बंध में ,शिक्षक उपस्थिति समयानुसार हो.

लर्निंग आउट कम पर चर्चा ,कक्षा 3 से 8 तक कमजोर बच्चों पर विषेस फोकस करने हेतु टिप्स,जवाहर नवोदय ,जवाहर उत्कर्ष आदि परीक्षा की तैयारियों में ईमानदारी से अध्यापन पर ध्यान देना, जैसे सभी बिंदुओं पर स्कूलवार समीक्षा कर सभी टीचर्स गणो को और थोड़ा ज्यादा मेहनत कर बेहतर परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया गया. अंत मे संकुल रसोड़ा के समस्त टीचर्स गण अपने संकुल के स्कूलों को बेहतर बनाने हेतु ज़्यादा मेहनत करने हेतु वादा किया।
इस अवसर पर जे. आर. डहरिया विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना , आनंद कुमार दास नोडल प्राचार्य , सन्तराम बंजारा संकुल समन्वयक रसोड़ा साथ ही संकुल के सभी प्रधान पाठक गण एवम शिक्षक ,शिक्षिका गण उपस्थित थे।