बसना

बसना: आंवला नवमीं पर्व में दिखी “कोलता समाज” समाज की एकजुटता

बसना: जागृति कोलता समाज नगर इकाई बसना के सामुदायिक भवन में आंवला नवमीं पर्व धुमधाम से मनाया गया। 8 को चन्द्रग्रहण पड़ने के कारण 6 तारिख को मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंदाकिनी साहू, मुख्य अतिथि श्री बालेश्वर प्रधान विशिष्ट अतिथि श्री परमानंद साहू , एन एल भोई , के सी साहू , दुर्लभ प्रधान, नित्यानंद साहू, श्रीमती आल्हादिनी भोई, सुलोचना साहू, त्रिवेणी बढ़ाई, दयानीधि साहू थे।

प्रतिवर्ष की भांती पहले आंवला वृक्ष व लक्ष्मी माता कि विधि पूर्वक पूजा की गई , उसके पश्चात बसना नगर के विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें – सीजी बोर्ड दसवीं से – क्रमश: प्रथम एवं द्वितिय – ऋषिकेश प्रधान, नीतिन साहू । सीबीएसई बोर्ड दसवीं से पियुष कुमार भोई, कु. नीकिता प्रधान, 12 वीं से – कुन्दन प्रधान, कु. प्रियंशा प्रधान , पीएमटी चयन – कु. कुमकुम नायक , पीएचडी उपाधि – निहार साहू, को स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए श्री रविन्द्र साहू जी को सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोजन प्रभारी श्री कैलाश साहू , कोषाध्यक्ष हरिकृष्ण बेहरा, सतिष चन्द्र बेहरा ब्रजेश बेहरा, अश्विनि प्रधान, सुन्दर प्रधान, गोवर्धन प्रधान, सत्येन्द्र प्रधान, श्रवण विशाल, अगस्ती बढ़ाई, प्रमोद भोई, ध्रुव बारीक, जदुमणी विशाल, प्रफुल्ल सामल, राजेन्द्र साहू , सत्यप्रकाश प्रधान , किशोर प्रधान, शुभाष चन्द्र प्रधान आदि का विशेष योगदान रहा । बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रहीं। आभार प्रदर्शन श्रीमती निरूपमा विशाल ने किया । उक्त कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर विशाल के द्वारा किया गया ।

Back to top button