छत्तीसगढ़
रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके आदिवासी जननायक क्रांतिवीर कंगला मांझी जी की स्मृति दिवस एवं सम्मान समारोह में होंगी शामिल

छातिस्गर भूमी डेस्क : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 05 दिसंबर को बालोद जिले के ग्राम बघमार में आयोजित आदिवासी जननायक क्रांतिवीर कंगला मांझी जी की स्मृति दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके रायपुर से दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से रवाना होंगी और दोपहर 01ः30 बजे सर्किट हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगी।
वे दोपहर 01ः40 बजे वहां से रवाना होकर दोपहर 02ः30 बजे ग्राम-बघमार, जिला-बालोद पहुंचेंगी और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल शाम 04 बजे राजनांदगांव के लिए रवाना होंगी और शाम 05 बजे पहुंचेंगी। सुश्री उइके राजनांदगांव से शाम 05ः10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।