बसना

डॉ.सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, नवरात्रि पर्व में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया

बसना. शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम गढफुलझर में रात्रिकालिन डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक, नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए।सर्वप्रथम डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने मां दुर्गा की पुजा अर्चना कर समस्त अंचलवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात डांस प्रतियोगिता आयोजक समिति सदस्यों ने डॉ. सम्पत अग्रवाल जी का चंदन वंदन एवं पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने सभी को शारदीय नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से हमारे युवा कलाकारों को अपने कला को निखारने का शुभ अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति गढफुलझर सेक्टर संयोजक हरजिंदर सिंह हरजू, सह प्रभारी लोकनाथ साव,सरपंच सुशीला मलिक, ग्राम पटेल जोगेन्दर सिंह, ग्राम गौटिया महिपाल सिंह,सेक्टर सचिव गजानंद पाण्डे,सोसायटी अध्यक्ष शिवकिशोर साहू महिला प्रभारी मीरा साव,युवा प्रभारी आशिष डडसेना, चन्द्रशेखर साव,पुरुषोत्तम पाण्डे, संतपाल सिंह, नुराधन भोई, तरसेन सिंह, विवेक बिसी, देवेन्द्र डडसेना, आगरचंद साव, दुर्गेश पाण्डे, द्वारका प्रसाद पाण्डे, प्रफुल्ल पाण्डे, नरेंद्र पेंटर, राकेश अग्रवाल, बसंत पटेल, श्यामलाल पाण्डे, विजय नंद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

बरोली. शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने नीलांचल सेवा समिति कुरचुण्डी सेक्टर के ग्राम बरोली पहुँचकर जगजननी माँ दुर्गा की पुजा अर्चना कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की एवं समस्त ग्रामवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी भोजकुमार साव, कमलेश साव, शिवकिशोर साहू, महेंद्र साव,नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने मां दुर्गा की पुजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की.

डुमरपाली. शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक, नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अंचल के डुमरपाली पहुँचकर सर्वप्रथम जगजननी माँ दुर्गा की पुजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात माँ दुर्गा समिति सदस्यों ने डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी ग्रामवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवी देवता की पुजा अर्चना करने से सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है एवं देवी देवताओं का कृपा से आपसी भाईचारा,प्रेम, एकता और सामंजस्य हमेशा बनी रहती हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख फुलसाय, शिवकिशोर साहू, राजेन्द्र यादव, अर्जुन डडसेना, रत्थुराम, महेश राम, तुलसीदास, शरद डडसेना, सतीश, फुलसिंग, दरशराम, कुंजलाल, परमेश्वर, रामबाई,श्यामबाई, पार्वती, संजोग, मस्ते, पंडित जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Back to top button