महासमुंद
महासमुंद जिले मे आज कोरोना संक्रमित के 14 पॉजिटिव प्रकरण मिले

महासमुंद 25 अगस्त। महासमुंद जिले में आज कोरोना वायरस (कोविड-19) के 14 पॉजिटिव प्रकरण मिले। इनमें से चार महिलाए तथा 10 पुरूष है। आज मिले 14 प्रकरण के विवरण इस तरह से है महासमुंद के अयोध्या नगर से 03, कुम्हारपारा,नयापारा और रेल्वे कालोनी से एक-एक , खट्टी से 02, तेन्दवाही, पटेवा, कोन्द्केरा बेलटूकरी से एक-एक बागबाहरा के वार्ड क्रमाक 03 से एक और पिथौरा विकासखंड के बाम्डाड़ीही से एक पॉजिटिव प्रकरण मिले।