महासमुंद

शिल्पकार की तरह तराश नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने वाला बजट : अंकित

महासमुंद/बागबाहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र किसनहा मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताते हुए , इस बजट को छत्तीसगढ़ महतारी की संस्कृति को पुनर्जीवित कर उसके सर्वांगीण विकास की एक नई इबारत लिखने वाला बजट बताया इस बजट के आने के बाद छत्तीसगढ़ महतारी के चेहरे की भी चमक मानो बढ़ गयी है और छ्त्तीसगढ़ के समस्त निवासियों, वर्गों को अब भारी सुरक्षा की भावना महसूस हो रही है । और इस बजट की खासियत को कम शब्दों में बता पाना असंभव हैअंकित ने बताया कि भाजपा के 15 साल के कुशाशन के बाद आया राम राज के इस तीसरे बजट ने मानों छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के द्वार खोल दिये हों,और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ये बजट आने वाले समय के स्वर्णिम ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में सदैव याद किया जावेगा । इस बजट में सामाजिक,सांस्कृतिक,स्वास्थ,सड़क,सिंचाई,शिक्षा,स्वावलंबन,सेवाजैसी सभी अति महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा गया है ।

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण परंपरागत व्यावसायिक कौशल को पुनरक्षित करने 4 नए विकास बोर्ड तेलघानी बोर्ड, चर्म शिल्पकार बोर्ड, लौह शिल्पकार बोर्ड, रजककार विकास बोर्ड में साथ साथ छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन भी वर्तमान बजट में किया गया है , जो कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माटीपुत्र होने का साक्षात प्रमाण है । इसी के साथ 11 नई तहसील व 5 नए अनुविभाग निर्माण की सहमति भी इस बजट में दी गई है ।

इसी प्रकार कृषि- हमारा प्रदेश कृषि आधारित प्रदेश है इसी लिए बजट की विशेषताओं को बताने की शुरुआत मैं कृषि से करूँगा – कृषि में मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया गया, गौठान निर्माण हेतु 175 करोड़ का प्रावधान किया गया, गोधन न्याय योजना हेतु 400 करोड का प्रावधान के साथ साथअब कोदो, कुटकी, रागी की भी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य में की जाएगी ।

लाख पालन को भी कृषि के समकक्ष दर्जा दिया गया । नवीन सिंचाई योजना हेतु 300 करोड रुपए का प्रावधान किया गया साथ ही चार वृहद सिंचाई परियोजना हेतु 152 करोड रुपए अतिरिक्त का प्रावधान किया गया । कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत निशुल्क विद्युत प्रदाय करने हेतु 25 00 करोड़ का प्रावधान जिसके तहत 5 लाख किसानों को सीधे-सीधे लाभ होगा । नए कृषि पंप हेतु डेढ़ सौ करोड़ रुपए और सौर ऊर्जा के अंतर्गत लगने वाले कृषि पंप हेतु 530 करोड रुपए का प्रावधान किया गया, किसानों को संपन्न बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 5703 करोड रुपए का प्रावधान जिसके तहत लगभग 21 लाख किसानों को लाभ होगा इसी कड़ी में किसानों को अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराने के लिए 5900 करोड़ का प्रावधान किया गया है ।

शिक्षा – प्रदेश के नव निहालों के लिए पूरे प्रदेश में 119 नए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की घोषणा,राष्ट्रीय स्तर का बोर्डिंग विद्यालय नवा रायपुर में खोलने की योजना,7 नए महाविद्यालय व 3 नवीन कन्या महाविद्यालय खोलने की बजट में प्रावधान, 14 महाविद्यालय में स्नातक तथा 15 महाविद्यालय में पीजी नवीन पाठ्यक्रम की शुरुआत, प्रदेश में 2 नवीन आईटीआई भी खोले जाएंगे साथ ही कि विद्यालयों के उन्नयन का भी बजट में प्रावधान किया गया है ।
रोजगार – लाख से ज्यादा मछुआरों को रोजगार की व्यवस्था, साइबर फोरेंसिक लैब में 20 नवीन पद,2800 स्थानीय युवाओं को रोजगार देने हेतु बस्तर टाइगर योजना,ग्रामीण कृषि भूमिहीन श्रमिकों के लिए नवीन न्याय योजना को प्रारंभ किया जाएगा,कन्या क्षत्रावास में 2200 नए महिला होमगार्ड लगाए जाएंगे । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 1.25 लाख स्वसहायता समूह जिसमें 20 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होंगी हेतु 400 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है आदि ।

स्वास्थ- नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर, कोरबा, एवं महासमुंद हेतु 300 करोड रुपए का प्रावधान । छत्तीसगढ़ प्रदेश में 9 वायरोलॉजी लैब की स्थापना का प्रावधान । चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज का अब शासकीय करण । सन्ना,जशपुर,शिवरीनारायण,जांजगीर में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना एवं रिसाली 3 में 30 बिस्तर अस्पताल की स्थापना,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज का 100 बिस्तर अस्पताल में व राखी का 50 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन ,मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक हेतु 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।
अधोसरंचना विकास – 3900 किलोमीटर की सड़क हेतु 5225 करोड़ का प्रावधान,मुख्यमंत्री सुगम सड़क हेतु 100 करोड़ का प्रावधान,एडीबी फेज 3 अंतर्गत 825 किलोमीटर की 24 सड़कों हेतु 940 करोड़ का प्रावधान किया गया है, 12 नए रेल्वे ओवरब्रिज,151 नवीन पुल,व 585 सड़कों हेतु 504 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान किया गया है । नया रायपुर में भोपाल की तर्ज पर भारत भवन का निर्माण किया जाएगा ।

मोर जमीन मोर मकान हेतु 457 करोड़ का प्रावधान,अमृत मिशन हेतु 220 करोड़ का प्रावधान,रामवन पथ गमन हेतु 30 करोड़ का प्रावधान ।इन सबके अलावा छत्तीसगढ़ के व्यंजन,शिल्प,कला,वनोपज को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने सी मार्ट की स्थापना की जाएगी,पत्रकारों की दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हेतु परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता,शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक व संग्रहालय हेतु 6 करोड़ रुपये,आदिवासी जन जीवन की प्रदर्शनी हेतु संग्रहालय 5 करोड़ रुपये । 50 करोड़ रुपये खेल व खेलों के विकास के साथ नए खिलाड़ी निर्माण में खर्च किये जाने का प्रावधान किया गया है ।

कोरिया में नवीन हवाई पट्टी बनाने का प्रावधान भी इस बजट में किया गया है ।महिलाओं को द्वितीय संतान बालिका होने पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत 5000 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है । कुल मिला के बजट को इतनी मजबूती से बनाया गया है भाजपा के लोगों के होश फाख्ता हो गए है और इतना जनहितैषी बजट आया है कि उनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे के समान हो गयी है । अंकित ने इस बजट के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व पूरी मंत्रिमंडलीय टीम को व कांग्रेस पार्टी को इस जनहितैषी बजट के लिए साधुवाद भी दिया है ।

Back to top button