छत्तीसगढ़

महाविद्यालय में सीट बढ़ाने पहल के लिये जिला पंचायत उपाध्यक्ष को लिखा पत्र

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 06 अगस्त। राजधानी से लगभग 117 किलोमीटर की दूरी पर उड़ीसा सीमा से लगा हुआ जनपद मुख्यालय देवभोग मे 2007 से शासकीय पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय की शुरुआत हुई।

12वीं के बाद आगे की पढ़ाई को लेकर छात्र-छात्राएं एवं पालक बेहद परेशान हैं। कॉलेज में सीमित सीट होने के कारण कई छात्राओं को एडमिशन नहीं मिल पाने के कारण चाह कर भी 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई पर विराम लगाना पड़ जाता है। कुछ बनने की ख्वाहिश लिए युवाओं के सपना बीच में ही चकनाचूर हो जाता है। जिसका मलाल देवभोग क्षेत्र के छात्राओं को है।

छात्र संघ उपाध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश ने बताये,कि कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक इस ओर कोई जनप्रतिनिधियों ने ध्यान तक नहीं दिया। छात्र संघ उपाध्यक्ष ने बताया कि कॉलेज में आरक्षित सीट बीए 120, विज्ञान 60, बीकॉम 60, एमएससी 25, एम ए हिंदी 25, बायो 60,मैथ्स 60 जो पर्याप्त नहीं है। सीमित सीट एवं छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण बहुत लोगों को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता।

जिसके कारण 12वीं के बाद मजबूरी में होनहार छात्राओं को भी कॉलेज की पढ़ाई बंद करनी पड़ जाती है। इस संबंध में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम को लिखित में आवेदन देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री से कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग किया गया है।

इस संबंध में क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम।देवभोग कॉलेज में सीट बढ़ाने के लिए मैंने तुरंत उच्च शिक्षा मंत्री को मांग पत्र संप्रेषित किया है। मंत्री जी से सौजन्य मुलाकात करते हुए कॉलेज में अतिरिक्त सीट बढ़ाने की दिशा में अनिवार्य रूप से पहल की जावेगी।

 

Back to top button