बसना

राष्ट्रीय बजरंग दल का गठन, बड़े टेमरी में निकला रैली

बसना: रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष रुद्रप्रदाप भोई के नेतृत्व में ग्राम बड़े टेमरी में गठन किया गया। गठन से पूर्व कीर्तन मण्डलीय के अगवानी में पूरे गाँव मे भजन कीर्तन के साथ रैली निकाला गया।

जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल हुए खुश नजर आए, रैली के दौरान हिन्दुत्व के नारो के साथ, राष्ट्रीय बजरंग के नारे भी लगे। जिसमें गढ़फुलझर अध्यक्ष अश्विनी बिसार,संघठन मंत्री गजेंद्र भोई,प्रभार मंत्री विनोद भोई,प्रवेश पांडे,ख़िरसागर यादव,कान्हा अग्रवाल,दिनेश साहू,सुनील कलेत,अजय यादव,दीनबंधु पांडे व समस्त ग्रामवासियों के साथ उपस्थिति में ग्राम-बडे टेमरी में राष्ट्रीय बजरंग दल का गठन किया गया है.

जिसमें अध्यक्ष कन्हैया साहू,उपाध्यक्ष मनोज साहू,सचिव जितेंद्र प्रधान, सहसचिव रवि साहू,कोषाध्यक्ष खुशलाल साहू बनाया गया व गठन के समय जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे व ड्रॉ.सोमनाथ पांडे जी सम्मिलित होकर राम नाम के नारे के साथ बजरंग दल के गठन में सम्मिलित होकर हिंदूवादी संगठन बजरंग दल को समर्थन करने को समस्त ग्राम वाशियो को कह कर कट्टर हिन्दू बनने को प्रेरित किया।

Back to top button