क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्यवाही

बागबाहरा: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है
दिनांक 31.05.2022 को मुखबिर सूचना पर ग्राम लमकेनी आरोपी के घर के बाडी से आरोपी खाम सिंग ध्रुव पिता तेजराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम लमकेनी थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के कब्जे से कुल जुमला करीब 6.5 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला शराब 6500 एमएल जुमला कीमती करीब 1300 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी खामसिंग ध्रुव के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप-निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी,प्रधान आरक्षक सम्पत महापात्र,आरक्षक शंकर ठाकुर, ठाकुर राम पटेल का विशेष योगदान रहा।