बसना

बसना: वृंदावन तीर्थ यात्रियों को संपत ने नीलांचल ध्वज दिखाकर किया रवाना

बसना। चनौरडीह के वृंदावन तीर्थ यात्रियों का नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल के द्वारा नारियल फोड़कर एवं नीलांचल झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।

श्री अग्रवाल ने सबकी मंगलमय यात्रा की कामना की एवं 60 दर्शनार्थियों का साल, श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया एवं वृंदावन दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल द्वारा विभिन्न धामों के तीर्थ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया जाता है और कई बार स्वयं के द्वारा भी यात्रा को आयोजन किया जाता है।

इस यात्रा में बुजुर्गों के साथ युवा भी वृंदावन दर्शन के लिए बढ़ चड़कर हिस्सा लिए।

इस यात्रा में शुभकामना देने पहुंचे उत्तर पटेल सेक्टर प्रभारी पिरदा, शिव किशोर साहू सेक्टर प्रभारी गढ़ फूलझर, मोहित पटेल सह सेक्टर प्रभारी धानापाली, शिशुपाल प्रधान सह सेक्टर प्रभारी पिरदा, शीत गुप्ता अधिवक्ता, सुरेश साहू जोन सचिव जगदीशपुर, ज्ञानेश कुमार साहू जोन उपाध्यक्ष, भोजराज प्रधान , मकरध्वज मलिक कीर्तन मंडली अध्यक्ष, हर्ष प्रधान, राधेश्याम प्रधान, नोहर सागर, रमेश प्रधान, कृष्ण प्रधान, उपेन्द्र प्रधान, सत्य कुमार प्रधान, राधेश्याम प्रधान, मकरध्वज मलिक, सिरबल यादव, हेम प्रसाद जगत, राजकुमार बारीक, कमल साहू, विद्या प्रधान, मोहन साव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Back to top button