बसना

असम में मनाई गई ममतामयी मिनीमाता की जयंती : अंकित

बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद ममतामयी स्व मिनीमाता की जयंती आज असम के बारपेटा जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ से असम गए कांग्रेसजनों द्वारा मनाई गई ।

अंकित बागबाहरा ने बताया कि ममतामयी स्व मिनीमाता का जन्म असम के ही नगांव जिले में 1916 को हुआ था । और आजाद भारत देश में अपने पति अगम दास जी की मृत्यु के पश्चात लोकसभा का चुनाव लड़ सांसद बनी व जांजगीर व बलौदाबाजार से नेतृत्व किया ।

वो मध्यप्रदेश कांग्रेस की महासचिव भी रही और उन्होंने ऊंच नीच के भेदभाव के प्रति बहुत लड़ाइयां लड़ी व पूरे देश में छुआ छूत के भेद भाव को मिटाने बहुमूल्य योगदान दिया ।
अंकित बागबाहरा ने बताया कि आज असम में होने के बावजूद भी

बस्तर,दंतेवाड़ा,जगदलपुर,बलौदाबाजार,पामगढ़,शिवरीनारायण,बागबाहरा के काँग्रेजनों ने मिलकर मिनीमाता की जयंती मनाई जिसमें
अवधेश गौतम,गोरेलाल बर्मन,अंकित बागबाहरा,विमल साहू,देव यादव,लव तिवारी,सरोज सारथी,सत्तार अली,सुब्बाराव जी, संजीव जैन,दुर्योधन कश्यप,,योगेश पाणिग्रही आदि उपस्थित थे ।

Back to top button