ISRO ने किया दूसरा मिशन लॉन्च….जानिए कम्युनिकेशन सैटेलाइट की खासियत

नेशनल डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) को एक और बड़ी सफलता मिली है। ISRO ने आज गुरुवार कम्युनिकेशन सैटेलाइट (CMS-01) को लांच किया है।ISRO ने यह लॉन्चिंग दोपहर 03: 41 मिनिट में की है। आपको बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस साल में जारी कोरोना काल बावजूद साल 2020 का दूसरा मिशन लॉन्च किया है।
कम्युनिकेशन सैटेलाइट की खासियत
इस सैटेलाइट को PSLV-C50 रॉकेट से लॉन्च किया गया है। CMS-01 भारत का 42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। यह भारत के जमीनी इलाकों के अलावा अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप भी कवर करेगा। यह सैटेलाइट सात साल तक काम करेगा।
सीएमएस-01 सैटेलाइट की वजह से टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में सुधार होगा। इसकी मदद से टीवी चैनलों की पिक्चर क्वालिटी सुधरने के साथ ही सरकार को आपदा प्रबंधन के दौरान मदद मिलेगी। यह सैटेलाइट 2011 में लांच की गई जीसैट-2 टेलीकम्युनिकेशन सैटेलाइट की जगह लेगी। सीएमएस-01 अगले सात साल तक सेवाएं देगी।
इससे पहले ISRO ने किया था लॉन्च
ISRO ने इससे पहले सतीश धवन स्पेस सेंटर से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-1 (EOS-1) लॉन्च किया था। यह रडार इमेजिंग सैटेलाइट है। PSLV-C49 रॉकेट के जरिए देश के EOS-1 के साथ ही 9 विदेशी उपग्रह भी भेजे गए थे।