बसना /गढ़फुलझर में फूलों की होली के साथ रामकथा का किया गया समापन,शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.एन.के. अग्रवाल

बसना: गढ़फुलझर पर चल रही श्रीराम कथा का अंतिम दिन फूलों की होली खेली गई। साथ रामकथा का समापन किया गया जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक व राम कथा समिति संरक्षक वरिष्ठ नेता डॉ.एन.के. अग्रवाल राम कथा में शामिल हुए.
कथा वाचक राजू नयन महाराज जी ने श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंग का वर्णन विस्तार से सुनाया। हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। कथा में अंतिम दिन बड़ीं संख्या में महिला-पुरूष कथा श्रवण करने पहुंचे। राम कथा के समापन पर प्रसाद वितरित किया। आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नेता डॉ.एन.के. अग्रवाल ने भक्तो पर की फूलो की बारिश। साथ ही का राम कथा आयोजक समिति ने डॉ.एन.के. अग्रवाल का सम्मान किया.

रामकथा के समापन अवसर पर राजू नयन महाराज जी,संजीव महराज नयन जी,साथ ही राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल,दीपक शास्त्री, पंकज दुबे ,रामबाबू शास्त्री,नीरज शास्त्री,मुकेश शास्त्री,मनीष शास्त्री, शिवम शास्त्री,पवन शास्त्री, सत्येंद्र शास्त्री, रवि शास्त्री ,बसंत शास्त्री,एवं समिति सदस्य चंद्रशेखर पांडे,परदेसी पटेल, वनमाली पांडे, श्याम लाल पांडे, भरत राजपूत, सुंदरमनी मिश्रा, हितेंद्र पाण्डे, मनोहर मिस्त्री, परमानंद सिदार, जगदीश साहू, सियालाल रणवीरा, बसंत साहू,सुबर्धन प्रधान, साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का रसपान किया।